मैनपुरी, जनवरी 3 -- भोगांव। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के रामलीला मैदान पर शुक्रवार को बेसिक प्रीमियर लीग के मैच खेले गए। पहले मुकाबले में करहल थंडर्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 15 ओवर में 101 रन बनाए। जवाब में घिरोर ने 8 ओवर में 101 रन बनाकर 9 विकेट से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुधीर पाल को दिया गया। दूसरे मैच में बेवर बेसिक दबंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 175 रन बनाए। अनुजेश ने 74, संजय ने 28 और ललित मोहन ने 26 रन बनाए। बेसिक धुरंधर्स ने 14 ओवर में 176 रन बनाकर 4 विकेट से जीत दर्ज की। मनोज ने 87, संजय यादव ने 30 और गौरव ने 25 रन बनाए। ललित मोहन और लोकपाल ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच मनोज रहे। अंपायरिंग गगन राजपूत और अमित राजपूत ने की, जबकि स्कोरिंग सुमित शुक्ला और सुन...