हापुड़, जून 12 -- पिलखुवा। क्षेत्र के घास मंडी मोहल्ले में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई थी, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बार-बार बिजली बाधित होने और कम वोल्टेज की शिकायतों को देखते हुए गुरुवार को विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफॉर्मर बदल दिया गया। सभासद सचिन पुंडीर ने क्षेत्रवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया और शीघ्र समाधान की मांग की। उनके प्रयासों के बाद दूसरा ट्रांसफॉर्मर स्थापित कराया गया। ट्रांसफॉर्मर बदलने के बाद बिजली आपूर्ति में सुधार होने पर लोगों ने राहत की सांस ली और जनप्रतिनिधियों व विभाग का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- घास मंडी में बदला गया ट्रांसफॉर्मर, बिजली संकट से मिली राहत यह भी पढ़ें- 22 घंटे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति यह भी पढ़...