बदायूं, जून 21 -- जिले में नीचे झूलते तार जानलेवा बन चुके हैं। घास काटकर खेत से घर लौट रही महिला की रास्ते में झूल रहे बिजली के तार से गठरी टच होने पर करंट लग गया। करंट लगते ही महिला खेत में गिर गई। आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा उसहैत थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बिचौला गांव में हुआ। यहां के रहने वाले मंगली की 35 वर्षीय पत्नी गीता शनिवार शाम खेत से घास काटने के बाद सिर पर गठरी रखकर घर लौट रही थी। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आने से मायके आई विवाहिता की मौत, कोहराम इसी दौरान रास्ते में लटक रहे बिजली के तार से उनकी गठरी टच हो गई और उन्हें करंट लग गया। करंट लगते ही गीता खेत में ही गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना देखी तो तुरंत मौके पर पहुंचे...