पीलीभीत, मई 6 -- पूरनपुर। गन्ने के खेत में बहन के साथ घास काट रही किशोरी पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। किशोरी के चीखने पर छोटी बहन ने उसे बचाने के लिए तेंदुआ पर दराती से वार कर दिया। इस पर तेंदुआ किशोरी को छोड़कर भाग गया। कुछ देर बाद तेंदुआ ने पड़ोस के गांव के युवक पर भी हमला कर घायल कर दिया। दो स्थानों पर तेंदुआ के हमले की जानकारी लगते क्षेत्र में दहशत फैल गई। घायल किशोरी को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वन विभाग की टीम ने घटना स्थलों पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

घटना का विवरण थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव नवाजपुर के रहने वाले मुरारीलाल सफाई कर्मचारी हैं। मंगलवार को उनकी बेटी सपना (16) और उसकी छोटी बहन देववती गन्ने के खेत में घास काटने गई थी। इस दौरान अचानक तेंदुआ ने सपना पर हमला कर दिया। इससे वह चीखने लगी। साथ में घास काट रही देववती ...