बिहारशरीफ, सितम्बर 13 -- बेन, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में शुक्रवार को घास काटने गयी महिला करंट की चपेट में आ गयी। हादसे में जवाहिर बिंद की 26 वर्षीया पत्नी कमला कुमारी की मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह घास काटने के लिए खंधा में गयी थी। वहां पटवन के लिए किसान ने खेत में तार बिछा रखा था। महिला उसके सम्पर्क में आकर खेत में ही गिर गयी। देर शाम हुई तो परिजन खोजबीन करने लगे। रात को खेत में महिला का शव मिला। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...