आजमगढ़, मई 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना क्षेत्र के मतौलीपुर गांव में बुधवार की सुबह खेत की बाड़ में लगाए गए करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना के समय महिला खेत में घास काटने के लिए गई थी। ग्रामीण संग परिजनों ने जमकर हंगामा किया, पुलिस को शव उठाने से ले जाने से रोक दिया। उन्होंने खेत मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मतौलीपुर गांव निवासी मंधहिर राय का गांव में ही मुर्गी फार्म है। वहीं बगल में ही उन्होंने सब्जी की खेती भी की है। सब्जी के खेत की सुरक्षा के लिए उन्होंने कंटीले तार से घेराबंदी कर बिजली का तार जोड़ दिया था। जिससे उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। बुधवार की सुबह गांव निवासिनी 42 वर्षीया धरमदेई देवी पत्नी घनश्याम निषाद घास काटने के लिए खेत में गई। घास काटते समय वह कंटीले तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गई। ज...