मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- साहेबगंज। थाना क्षेत्र के गौड़ा गांव में गुरुवार को पड़ोसी के खेत में घास काटने के विवाद में मां-बेटी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। घायल सुनील कुमार की पत्नी धनवंती देवी (28) तथा पुत्री नंदनी कुमारी (14) को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर गांव में दोनों गुटों के बीच तनाव है। पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...