सिमडेगा, जून 2 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के गुरु-शिष्य परंपरा कार्यक्रम के तहत प्रखंड में संचालित घासी पारंपरिक वाद्य यंत्र निर्माण एवं वादन प्रशिक्षण केंद्र की समीक्षा की गई। मौके पर अकादमी से आए पदाधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सीखी गई कला एवं प्रशिक्षण कार्यों का जायजा लिया। समीक्षा के दौरान पदाधिकारियों ने प्रशिक्षुओं से घासी पारंपरिक वाद्य यंत्रों के निर्माण की प्रक्रिया तथा विभिन्न तालों के वादन की जानकारी ली। प्रशिक्षुओं ने वाद्य यंत्र निर्माण की बारीकियों और अपने वादन कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे पदाधिकारी काफी प्रभावित हुए। प्रशिक्षण केंद्र में निर्धारित 10 सीटों के अलावा लगभग 20 अन्य युवक-युवतियां भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- नई पहल : बिहारशरीफ में खुलेगा आम्रपाली प्रशिक्षण केंद...