सासाराम, अप्रैल 15 -- संझौली, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मसोना गांव के समीप खेत में मंगलवार को एक हिरण के घायल होने की सूचना ग्रामीणों ने 112 को दी। ग्रामीणों ने बताया कि खेत के पास घूम रहे हिरण पर अचानक कुछ आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा। हिरण पर कुत्तों का हमला होते देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत शोर मचाते हुए कुत्तों को खदेड़ कर भगा दिया और किसी तरह हिरण को सुरक्षित किया। यह भी पढ़ें- बिजनौर : गुलदार ने किसान पर बोला हमला, ग्रामीणों ने बचाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...