बिजनौर, अप्रैल 25 -- हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव रावटी में शादी समारोह में हुई कहासुनी को लेकर गोली मारने से घायल सौरभ (20) पुत्र सुदेश ने चार दिन तक जिंदगी से जूझने के बाद गुरुवार देर रात मेरठ मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। मौत की खबर से गांव में शोक के साथ आक्रोश का माहौल बन गया। पुलिस ने घटना की धाराओं को तरमीम करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों से तमंचा भी बरामद किया है। गांव में कई थानों की पुलिस बल तैनात है।जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल की रात सिसौना स्थित एक बैंकट हॉल में शादी समारोह के दौरान सौरभ का टूंगरी निवासी अंकित और अतुल उर्फ काजू पुत्रगण भूपेंद्र से विवाद हो गया था। यह भी पढ़ें- हीमपुरदीप में गोली लगने से घायल सौरभ की इलाज के दौरान मौत आरोप है कि इसके बाद हमलावर रावटी गांव पहुंचे और सौरभ को गोल...