अयोध्या, जून 2 -- अयोध्या, संवाददाता। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता मगंलवार को जिला अस्पताल पहुंचे। वहां ककरही बाजार हत्याकांड में मृतक की घायल पत्नी का हालचाल लिया। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेते हुए घायल महिला को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि ककरही बाजार में हुई यह घटना अत्यंत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। पारिवारिक विवाद का इस प्रकार हिंसक रूप लेना समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ पूरा समाज खड़ा है और प्रशासन भी उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहा है। इस दौरान जिला अस्पताल के सीएमएस डा. राजेश सिंह, डा. आशीष श्रीवास्तव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...