बरेली, अप्रैल 7 -- अक्षय गंगवार पुत्र रंजीत सिंह निवासी चुरई दलपतपुर सोमवार की रात में 8.30 बजे घर से खाना खाकर मीरगंज कस्बा में स्थित अपने दूसरे मकान पर जा रहे थे। आरोप है रास्ते में कार ने अक्षय गंगवार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कार सवारों ने घायल अक्षय गंगवार से गाली गलौच कर मारपीट की। पिता ने कार्रवाई को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस आरोप की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...