मैनपुरी, मार्च 27 -- भोगांव। पुलिस का मानवीय चेहरा अक्सर सेवा और सुरक्षा के रूप में सामने आता है, लेकिन इस बार नगर की जनता और पुलिस विभाग ने एक घायल साथी के लिए भावनात्मक एकजुटता की नई मिसाल पेश की है। नोएडा में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे सिपाही जतिन कुमार के इलाज के लिए सहकर्मी और स्थानीय लोग दुआओं के साथ-साथ आर्थिक मदद के लिए भी आगे आए हैं। बीती 23 मार्च को कोतवाली भोगांव में तैनात आरक्षी जतिन कुमार को रसूलाबाद चौराहे के पास एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी थी। जतिन अपने साथी विनीत के साथ झगड़े की सूचना पर मौके पर जा रहे थे। गंभीर हालत में उन्हें सैफई से नोएडा के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ चार दिन बाद भी उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मेरठ के मवाना निवासी जतिन 2020 बैच के सिपाही हैं। एक किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले ...