पाकुड़, जून 2 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत सोमवार रात करीब 07:00 बजे रामरालूटू-बाबुझूटी गांव के समीप सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर उस पर पड़ी। स्थिति को देखते हुए उन्होंने तुरंत पाकुड़िया थाना को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पाकुड़िया थाना के एसआई नीलकंठ सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को तत्काल अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पाकुड़िया पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार शुरू किया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. मंजर आलम एवं डॉ. वसीम रजा ने घायल व्यक्ति का इलाज किया। चिकित्सकों द्वारा उसकी स्थिति की जांच कर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। पुल...