घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत, मुकदमा
मैनपुरी, मार्च 17 -- क्षेत्र के ग्राम अंजनी निवासी एक वृद्ध 24 फरवरी को अपने बेटे के साथ खेत से घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन जिला अस्पताल ले गए, हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान 8 दिन बाद वृद्ध की मौत हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम अंजनी निवासी जगमोहन पुत्र सुरेंद्र सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि 24 फरवरी की शाम उसका भाई आदित्य व पिता 62 वर्षीय सुरेंद्र सिंह पुत्र रुक्कम सिंह खेत से घर आ रहे थे। तभी डा. श्याम की सबमर्सिबल के सामने कुरावली की तरफ से आ रहे अज्ञात बाइक सवार युवक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए पिता को टक्कर मार दी। जिसमें उसके पिता गंभीर रूप से घायल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.