हमीरपुर, मई 18 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। रविवार को देर शाम मुंडेरा मार्ग में गौरी श्रमदान के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से घायल वृद्धा की इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। शाम को गांव में इनका अंतिम संस्कार किया गया है.

घटना का विवरण ग्राम पंचायत अतरैया के मजरा गौरी निवासी धर्मपाल सिंह की 60 वर्षीय पत्नी ज्ञानवती सिंह रविवार को देर शाम कस्बे से लौटकर घर जा रही थी। मुंडेरा मार्ग में गौरी श्रमदान में ई रिक्शा से उतरकर यह गांव जाने के लिए गौरी श्रमदान में चढ़ रही थी तभी तेज रफ्तार ईट लदे ट्रैक्टर ने वृद्धा को टक्कर मार दी। इससे यह गंभीर रूप से घायल हुए थी.

इलाज और अंतिम संस्कार सूचना पाकर पहुंचे परिजन इलाज के लिए प्राथमिक ...