मेरठ, जनवरी 7 -- खरखौदा। थाना क्षेत्र के गांव उलधन में हाईटेंशन विद्युत लाइन पर काम करते समय करंट लगने से गंभीर रूप से घायल संविदाकर्मी ने मंगलवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के गांव बुगरासी निवासी बादल पुत्र हरिकेश विद्युत विभाग में ठेकेदार के साथ संविदा पर काम करता था। रविवार को किलहोड़ा विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के गांव उलधन निवासी आलम के नलकूप के जोड़े पर हाईटेंशन लाइन के बॉक्स लगाने का कार्य शटडाउन लेकर कर रहा था। अचानक लाइन में करंट आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसको मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया। मंगलवार शाम उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर हापुड़ क्षेत्र के अनवरपुर के उपखंड अधिकारी राहुल कुमार, ...