हाजीपुर, अप्रैल 25 -- घायल युवती के बयान पर एफआईआर दर्ज, मृतक युवक पर गोली मारने का आरोप भगवानपुर। संवाद सूत्र भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर में प्रेम-प्रसंग में प्रेमी की मौत मामले में घायल प्रेमिका के फर्दबयान पर भगवानपुर थाना में एफआईआर दर्ज करायी गई। दर्ज मामले में प्रेमिका ने मृतक प्रेमी पर घर में घुसकर गोली मारने का आरोप लगायी है। आरोप है की मृतक पंकज लुटपाट करने के उद्देश्य से घर में घुसकर तीन गोली चलाई जिसमे से दो गोली मेरे शरीर में लगी। दुसरी ओर मामले में मृतक पंकज कुमार के पिता फेकन सहनी ने पुत्र की हत्या करने का एफआईआर दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- इमादपुर में केलवानी में मिला प्रेमी का शव, प्रेमिका गंभीर दर्ज मामले में घायल युवती के पिता उपेन्द्र सहनी पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। दर्ज मामले में कहा गया है की दोन...