सीवान, अप्रैल 12 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना मुख्यालय से होकर गुजरने वाली एनएच 331पर शनिवार को एक ई रिक्शा से ठोकर लगने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल ई रिक्शा के ड्राइवर ने मुखिया वर्मा साह के सहयोग इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराकर इंसानियत का परिचय दिया। घायल युवक सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के रामपुर माली टोला गांव का रामबाबू साह बताया जाता है। वह सामानों की खरीदारी कर दुकान से सीधे नीचे उतर रहा था, तभी ई रिक्शा की चपेट में आकर घायल हो गया और सड़क पर गिर पड़ा। उसे ई रिक्शा के ड्राइवर ने सड़क से उठाकर मुखिया की बाइक से अस्पताल पहुंचा कर इलाज कराया। ई रिक्शा सीवान शहर के सन्नी कुमार का है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...