औरंगाबाद, दिसम्बर 26 -- दाउदनगर प्रखंड के जमुआव गांव निवासी मुन्ना पंडित के पुत्र नंदन पंडित सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान नंदन पंडित को रक्त की आवश्यकता पड़ी। इस संबंध में डॉ सुनील कुमार के माध्यम से जानकारी भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, दाउदनगर के सचिव व ओबरा विधायक प्रकाश चंद्रा को हुई। डॉ प्रकाश चंद्रा के आग्रह पर हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्रा के सदस्य और दाउदनगर प्रखंड के मनार गांव निवासी निरंजन कुमार सुमन ने नंदन पंडित के लिए रक्तदान किया। इस रक्तदान से घायल नंदन पंडित के इलाज में महत्वपूर्ण सहायता मिली। रक्तदान के दौरान सदस्य चिंटू मिश्रा, चिंटू मेहता, मृत्युंजय कुमार, शंभू कुमार, दिनेश मेहता, मेराज शेख, दीपक कुमार, रवि रंजन और सुनील कुमार उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...