बलिया, जून 25 -- बलिया, संवाददाता। सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत पर गुरुवार को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में हंगामा हो गया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ से तीन-चार घंटे तक सदर अस्पताल में अफरा-तफरी मची रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयास के बाद मामला शांत हो सका।शहर से सटे फेफना थना क्षेत्र के माल्देपुर निवासी 45 वर्षीय अविनाश प्रजापति गुरुवार की सुबह बाइक से किसी कार्य से सागरपाली गये थे। वहां से वापस लौटते समय गांव से कुछ दूर पहले एनएच 31 पर खोरीपाकड़ गांव के पास सागरपाली की ओर से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दिया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। इसकी सूचना पाकर गांव-घर के लोग पहुंच गये। बताया जाता है कि घायल को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया। हालांकि वहां पर तैनात चिकित्सक ने ट्...