समस्तीपुर, मार्च 24 -- मोहिउद्दीननगर। सड़क हादसे में जख्मी सुलतानपुर निवासी राम विलास सिंह के पुत्र संतोष कुमार सिंह का पटना में इलाज के दौरान सोमवार की रात मौत हो गई। तीन भाई व एक बहन में सबसे छोटे संतोष एक सरल, मिलनसार और मददगार स्वभाव के व्यक्ति थे, जो हमेशा सामाजिक कार्यों में आगे रहते थे। ज्ञात हो कि पिछले सोमवार को सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसे पीएचसी ने पटना रेफर कर दिया गया था। कई दिनों तक उनका इलाज पटना के आईजीएमएस अस्पताल में चल रहा था। लेकिन सोमवार की रात जीवन और मौत की जंग में वे हार गए। बताया जाता है कि घटना के दिन बाजार से सामान लेकर संतोष घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई थी।, जिसमे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पतसिया गंगा घाट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.