पूर्णिया, जुलाई 13 -- बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत मंझौक पंचायत के कोल्हा निवासी मो. शब्बीर के बीस वर्षीय पुत्र हाफिज शायक की पटना में इलाज के दौरान रविवार देर शाम मौत हो गई। जानकारी देते हुए समाजसेवी आमिर सोहेल ने बताया कि बीते गुरुवार की शाम बायसी-दिघलबैंक स्टेट हाईवे-99 के बैसा पुल के पास सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसके बाद उसे सीएचसी बैसा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्णिया रेफर कर दिया गया। पूर्णिया में चिकित्सकों ने जांच के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था। वहां चिकित्सकों की निगरानी में युवक का इलाज चल रहा था। यह भी पढ़ें- Hajipur News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराया बाइक सवार की हुई मौत मगर रविवार देर शाम उसकी मौत हो गयी। इधर युवक की मौत की खबर मिलते ...