हरदोई, मार्च 30 -- सुरसा। खुटेहना गांव निवासी रोहित की रविवार को इलाज के दौरान घर पर ही मौत हो गई। लगभग एक वर्ष पूर्व हरदोई-बेनीगंज रोड स्थित बांदा पुलिया के पास हुए सड़क हादसे में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया था। तभी से उसका इलाज लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। परिजनों ने बताया कि लंबे समय से चल रहे उपचार के बावजूद उसकी हालत में खास सुधार नहीं हो सका और आखिरकार रविवार को उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता इन्द्रपाल ने बताया कि हाल ही में रोहित की पत्नी चांदनी ने एक बेटी को जन्म दिया है, जिससे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...