कटिहार, जून 30 -- सेमापुर, संवाद सूत्र। सेमापुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत के चंदन नगर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए विवाद में धारदार हथियार से घायल 30 वर्षीय युवक अशोक मंडल की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। बताया जाता है कि अशोक मंडल पहले से चल रहे विवाद के बीच खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे डब्लू मंडल, मनीष कुमार सहित अन्य लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में अशोक मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई。 यह भी पढ़ें- Bhagalpur News भूमि विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस कार्रवाई ...