सासाराम, मई 14 -- चेनारी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सोन उच्चस्तरीय नहर के पास सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार तीन युवकों में एक युवक की मौत गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान हो गई। मृतक बैरिया गांव निवासी सुनील कुमार सिंह का 20 वर्षीय पुत्र जयनंदन कुमार बताया जाता है। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की मां सुनीता देवी का रो रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव के ग्रामीण मृतक के दरवाजे को पहुंचकर पीड़ित परिजनों को संत्वना दे रहे थे। यह भी पढ़ें- बारात से लौट रहे युवक की बाइक नहर में गिरी, तीन जख्मी, एक की हालत गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...