संवाददाता, जुलाई 30 -- यूपी के बदायूं में इंदिरा चौक इलाके में एक अस्पताल में मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करने का मामला सामने आया है। सड़क हादसे में घायल युवक के सिर में गंभीर चोट बताकर उसको भर्ती किया गया। युवक के सिर का ऑपरेशन कर उसको सही करने का दावा भी किया गया। लेकिन अचानक अस्पताल से शव बाहर किया गया, तो परिजनों ने बवाल कर दिया। परिजनों का आरोप है, कि मरीज का सिर खुला है और कीड़े पड़ चुके थे। पहले ही उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामा होने पर अस्पताल के पहली मंजिल से सड़क पर मौजूद अस्पताल कमियों ने मृतक के परिजनों व लोगों पर पथराव भी किया गया। देर रात पांच थानों की पुलिस, एसपी सिटी व सीओ सिटी भी पहुंचे। इसके बाद स्थिति को काबू में किया गया। देर रात तक पुलिस मामले को शांत करने में लगी रही। परिवार व डाक...