फतेहपुर, फरवरी 8 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना के सरौली गांव के पास शुक्रवार दोपहर एक बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हो गया था। जिसे राहगीरों ने एंबुलेंस से हरदो भेजा था जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया था। अब युवक का कोई पता नहीं है। परिजन जिला अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक तलाश कर चुके हैं। परिजनों ने थाने में सूचना दी है। खागा कोतवाली क्षेत्र के नंदपुर इस्कुरी गांव निवासी 30 वर्षीय विनोद कुमार शुक्रवार को बाइक से जा रहा था। किशनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव के पास सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गया था। जिसे राहगीरों ने एंबुलेंस से सीएचसी हरदो भेजा था जहां से गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। परिजनों को मामले की जानकारी नहीं मिली थी। परिजन परेशान थे। ...