औरैया, मई 12 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेला-बिधूना मार्ग पर मंगलवार सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि किसी जंगली जानवर के हमले में घायल होने के बाद मोर की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7:50 बजे पारुल दीक्षित के घर के पास सड़क किनारे एक मोर घायल अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने जब तक उसे बचाने का प्रयास किया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने मोर के शव को कब्जे में लेकर विधिवत अंतिम संस्कार कराया। ग्रामीणों का कहना है कि मोर अक्सर इस क्षेत्र में देखा जाता था। पड़ोसियों ने आशंका जताई कि रात के समय किसी शिकारी या जंगली जानवर ने उस पर हमला किया हो...