घायल मिठाई व्यवसाई की मौत
अंबेडकर नगर, अप्रैल 24 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में सप्ताह भर पूर्व सड़क हादसे में घायल एक मिठाई व्यवसाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया । जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के कन्नूपुर गांव विश्वनाथ (50) जलालपुर नगर में डाकखाने के सामने मिठाई की दुकान संचालित करते थे। बीते 15 अप्रैल की शाम करीब साढ़े सात बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नवानगर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया था। विश्वनाथ को बेहतर इलाज के लिए गुरुवार को लखनऊ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने अस्पताल में तोड़ा दम मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मोहल्ले और गांव में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.