बागेश्वर, अप्रैल 18 -- बागेश्वर। बागेश्वर रेंज क्षेत्र के रवाईखाल बिझौरीझाल में वन विभाग ने एक घायल मादा गुलदार का सफल रेस्क्यू किया है। उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित जगह छोड़ा जाएगा। शनिवार को बिजोरीझाल में ग्रामीणों ने गोपाल सिंह के मकान के पीछे एक गुलदार को घायलावस्था में देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रेंजर केवलानंद पांडे के नेतृत्व में टीम ने सावधानीपूर्वक ऑपरेशन चलाया और गुलदार को ट्रैंकूलाइज़ कर बेहोश कर सुरक्षित कब्जे में लिया। इसके बाद उसे वन विभाग के केंद्र में ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- वन विभाग के लगाए पिंजरे में कैद हुआ गुलदार उन्होंने बताया की उसका उपचार कर ही सुरक्षित स्थान में छोड़ा जाएगा। इस रेस्क्यू अभियान में वन दरोगा ...