अलीगढ़, मार्च 27 -- बरला। हस्तपुर के पास मंगलवार को हुई भीषण सड़क दुर्घटना में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हादसे में छर्रा निवासी घायल गर्भवती रुखसार बेगम ने जिस नवजात शिशु को जन्म दिया था, आज उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। ​हादसे में पहले ही अरमान की मां हसीना बेगम की जान जा चुकी है, जबकि अरमान खुद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। गंभीर रूप से घायल रुखसार और डेढ़ वर्षीय रूहान का इलाज जारी है। एक ही परिवार में हुई इन दो मौतों और गंभीर घायलों की स्थिति से पूरे छर्रा कस्बे में शोक की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...