बाराबंकी, मई 24 -- फतेहपुर, संवाददाता। विधायक साकेन्द्र वर्मा ने शुक्रवार रात झांसापुरवा हादसे में पति व तीन बच्चों को गवांने वाली आरती चौहान को लखनऊ पहुंच कर अस्पताल में पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। एसडीएम कार्तिकेय सिंह साथ मौजूद थे। 22 मई की रात ढाई बजे बेकाबू तेज रफ्तार डंपर ने एक ही परिवार के पांच लोगों को रौंद दिया था। बिजली गायब होने से पूरा परिवार घर के बाहर सो रहा था। हादसे में गृह स्वामी नीरज चौहान, पुत्र अनुराग व आशू तथा पुत्री आंशिका की जान चली गई। गंभीर दशा में पत्नी आरती को लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार दोपहर विधायक साकेन्द्र वर्मा तेज बुखार से पीड़ित होने के बावजूद आरती की मदद के लिए लखनऊ के निजी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरती को कृषक दुर्घटना बीमा के तहत...