मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- सकरा। बरियारपुर थाने के रामपुर भसौन गांव में दो बाइक की टक्कर में घायल गूंजा खातून की बुधवार को अस्पताल में मौत हो गई। मृतका वैशाली जिले के बिलगांव थाने के बेला दरगाह की निवासी थी। हादसे में गूंजा के पति मो. निजामुद्दीन उर्फ निजाम और सकरा फरीदपुर निवासी इंजीनियरिंग के छात्र की मौके पर मौत हो गई थी। गौरिहार खालिकनगर पंचायत के पूर्व मुखिया महेश शर्मा एवं मृतका के पिता अब्दुल समद ने बताया कि महिला को मुजफ्फरपुर शहर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...