भभुआ, दिसम्बर 17 -- पेज तीन की खबर घायल महिला की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत भगवतीपुर काली मंदिर के पास वीते 15 दिसंबर को पिकअप पलटने से हुई थी घायल नगर थाना पुलिस ने महिला के शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के चैनपुर के भगवतीपुर काली मंदिर के पास वीते 15 दिसंबर को अनियंत्रित पिकअप पलटने से घायल महिला की वाराणसी में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। बुधवार को सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक महिला की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव निवासी रामकिशुन राम की 60 वर्षीय पत्नी तेतरी देवी बताई जाती है। जो भभुआ थाना क्षेत्र के कूड़ासन गांव में एक माह पूर्व धान की कटनी करने के लिए गई थी। वही काम समाप्त होने के बाद पिकअप से अपने घर के लिए लौट रही थी। तभी भगवतीपुर काली मंदिर के पास त...