बांदा, दिसम्बर 22 -- बांदा। दो माह पहले ई रिक्शा पलटने से घायल हुए मजदूर ने दम तोड़ दिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव निवासी 45 वर्षीय नंदकरन पुत्र बदलुवा 20 अक्टूबर को ई रिक्शा में बैठकर घुरौड़ा देवी मंदिर पूजन को जा रहा था। तभी रास्ते में ई रिक्शा पलट गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। कानपुर में इलाज कराने के बाद परिजन रविवार को घर ले आए। रविवार रात को उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र पवन ने बताया कि उसके पिता भूमि हीन थे। मजदूरी करके घर का खर्च चलाते थे। मृतक अपने पीछे पत्नी सियारानी के अलावा तीन पुत्र छोड़ गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...