लखीमपुरखीरी, जनवरी 12 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। गुजरात में कार्य के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए गोला निवासी एक मजदूर की इलाज के अभाव में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली गोला में तहरीर देकर जांच व कार्रवाई की मांग की है। कुम्हारन टोला वार्ड नंबर 4 निवासी दिनेश शर्मा पुत्र बाबूराम शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 40 वर्षीय भाई सुभाष शर्मा गोला चीनी मिल के माध्यम से गुजरात स्थित थायल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मैकेनिक के रूप में कार्य करने गया था। 23 दिसंबर को कार्य के दौरान सुभाष के सिर पर भारी औजार गिर गया, जिससे उसके सिर, चेहरे और सीने में गंभीर चोटें आईं। परिजनों का आरोप है कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कंपनी प्रबंधन ने समुचित इलाज न कराते...