मऊ, जनवरी 25 -- पहसा। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मखना ग्राम पंचायत निवासी मजदूर की ईलाज के दौरान शुक्रवार की रात्रि लगभग आठ बजे निधन हो गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि 35 वर्षीय राजू अपने ही गांव में बनने वाले एक निर्मणाधीन मकान में काम कर रहा था। जहां काम करने के दौरान वह सीढ़ी से फिसल कर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा था। जहां शुक्रवार की देर शाम आठ बजे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी रीना और उसके बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...