घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
बाराबंकी, जून 5 -- रामसनेहीघाट। भिटरिया से मजदूरी कर घर लौट रहे एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
मजदूर की मौत कोतवाली क्षेत्र के अंगदपुर मजरे बडेला नारायणपुर निवासी उमेश (50) रविवार देर रात भगवानपुर के पास घायल अवस्था में अचेत पड़े मिले थे। सूचना मिलने पर उनकी पत्नी निर्मला परिजनों के साथ मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कई दिनों तक इलाज चलने के बाद शुक्रवार को परिजन उन्हें घर लेकर पहुंचे, जहां कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। पत्नी निर्मला ने बताया कि उमेश रविवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.