गंगापार, अप्रैल 30 -- रिश्तेदार के घर मंगलवार को पैदल जा रही महिला सैदाबाद बाजार में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। परिजन घायल बुर्जुग महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हंडिया थाना क्षेत्र की हाकिमपट्टी गांव निवासी 52 वर्षीय अनारो देवी पैदल सैदाबाद बाजार आई थी। बुजुर्ग महिला अपने रिश्तेदारी बलीपुर बाजार जाने के लिए घर से पैदल निकली थी। सैदाबाद बाजार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गम्भीर चोट आई। परिजन इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में महिला घायल अज्ञात वाहन जोरदार टक्कर मारते हुए भाग निकला। सूचना पर मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मह...