वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग 75 वर्षीय समद का दुर्गाकुंड सीएचसी में सफल ऑपरेशन किया गया। दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने से उनकी हालत गंभीर थी। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण कुमार और उनकी टीम ने मामले को चुनौती की तरह लिया। उन्होंने बुजुर्ग के चोटिल पैरों का ऑपरेशन किया। अब उनकी स्थिति सामान्य है। रामनगर निवासी समद हफ्तेभर पहले सड़क हादसे में घायल हो गए। उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। परिजनों ने उन्हें बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के दौरान हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव पुष्टि होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर दुर्गाकुंड सीएचसी पहुंचे। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण कुमार और उनकी टीम ने मेडिकल परीक्षण के बाद उनके दोनों फ्रैक्चर पैरों का सफल ऑपरेशन किया। विशेषज्ञों के मुता...