मथुरा, अप्रैल 4 -- निकटवर्ती गांव कामर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घायल बारहसिंगा अचानक एक घर में घुस आया। वन विभाग की टीम बारहसिंगा को पकड़ कर अपने साथ ले गयी। बताया जा रहा है कि जंगली जानवरों के हमले में घायल और डरा-सहमा बारहसिंगा किसी तरह गांव में पहुंच गया और रोहतास के घर में जा घुसा। अचानक घर में वन्य जीव को देखकर परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत बाहर निकल आए। जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। बारहसिंगा बेहद डरा हुआ था और बाहर निकलने का प्रयास भी नहीं कर रहा था। ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए उसे छेड़ने की बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखी। इसी बीच मनोज और कमल ने तुरंत वन विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। टीम ने सावधानीपूर्वक घायल बारहसिंगा को काबू में किया ...