लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- पसगवां। पसगवां मोहम्मदी रोड के खरगापुर मोड़ के पास सड़क हादसे में एक बारहसिंगा घायल हो गया। टक्कर में एक बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ। हादसे के बाद बारहसिंगा तालाब में जा गिरा, जहां आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया। पूर्व प्रधान राहुल गुप्ता और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कुत्तों को खदेड़कर बारहसिंगा को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर वन विभाग को बुलाया गया और पशु चिकित्सालय में उसका उपचार कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...