वाराणसी, अगस्त 17 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू की जोधपुर कॉलोनी में 11 वर्षीय बच्चे पर पालतू कुत्ते के हमले के चार दिन बाद रविवार को हिन्दी विभाग की अध्यक्ष प्रो. श्रद्धा सिंह अपने पति के साथ ट्रॉमा सेंटर पहुंचीं। घायल बच्चे और उसके परिजनों से मिलीं। उन्हें देखते ही बच्चे की मां पूछ बैठीं-इतने दिनों तक कहां थीं? इस सवाल पर प्रो. श्रद्धा ने घटना पर खेद जताया और कहा कि कुत्ते को अब अकेले बाहर नहीं छोड़ूंगी। इस दौरान वह काफी भावुक हो गई थीं। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि ट्रॉमा सेंटर के नर्सिंग ऑफिसर प्रेमाराम के बच्चे पर 13 अगस्त को कुत्ते ने जानलेवा हमला कर दिया था। बच्चे को 50 टांके लगे हैं, वह अभी अस्पताल में भर्ती है। आक्रमणकारी कुत्ता प्रो. श्रद्धा सिंह का है।

खबर का विकास पिछले चार...