भभुआ, मार्च 2 -- इंद्रासन प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल की दीवार पेंट करने के दौरा गिरा था जवाहर सदर अस्पताल के चिकित्सक द्वारा रेफर करने पर वाराणसी ले गए थे परिजन (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विद्यालय की दीवार पेंट करने के दौरान गिरने से गंभीर रूप से घायल पेंटर ने इलाज के दौरान वाराणसी के अस्पताल में सोमवार को दम तोड़ दिया। परिजनों द्वारा उसके शव को सोमवार को सदर अस्पताल लाया गया, जहां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सुपुर्द कर दिया। मृतक 38 वर्षीय जवाहर बिंद भभुआ थाना क्षेत्र के मीठापुर गांव निवासी छत्रपति राम का पुत्र था। सदर अस्पताल आए परिजनों ने बताया कि जवाहर रविवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के जगरियां स्थित इंद्रासन प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल की दोमंजिला दीवार की पेंटिंग के दौरान गिरकर घायल हो गया था...