रामपुर, जून 13 -- टांडा। आठ जून की देर रात ई रिक्शा को बचाने के प्रयास में दो डंपरों के आमने सामने की हुई भिड़ंत में एक डंपर का चालक केबिन में फंस गया था। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायल डंपर चालक की मुरादाबाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मालूम हो कि आठ जून को मुरादाबाद दड़ियाल मार्ग खाली और रेत से भरे डंपर आ जा रहे थे। इसी दौरान मुरादाबाद की और से आ रहे डंपर के चालक ने मुख्य सदर बाजार स्थित सिफते के चौराहा पर एक ई रिक्शा को बचाने के प्रयास किया था। यह भी पढ़ें- फोरलेन पर ट्रक व टैंकर की टक्कर में चालक की मौत उसी दौरान दोनों डंपरों की भिड़ंत हो गई थी। हादसे में डंपर चालक जनपद अमरोहा के सैदनंगली निवासी मुजम्मिल सीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया था। सीएचसी में चिकित्सक ने गंभीर घायल चालक क...