पीलीभीत, अप्रैल 15 -- पूरनपुर। खाना खाकर जा रहे ट्रक चालक को हाईवे पर एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। पांच दिन बाद उपचार के दौरान ट्रक चालक की उत्तराखंड के अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के भाई की ओर इको चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उत्तराखंड के जनपद देहरादून के थाना विकास नगर के मेहूंवाला खालसा के रहने वाले संदीप कुमार पुत्र श्री चंद ट्रक चालक थे। बीते 5 अप्रैल को संदीप लखनऊ से ट्रक लेकर सितारगंज जा रहे थे। पीलीभीत हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर ट्रक रोक कर संदीप खाना खाने चले गए। खाना खाने के बाद वह वापस अपने ट्रक की ओर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 12 दिनों तक मौत से लड़ने के बाद चालक की हुई मौत इस दौरान हाईवे से गुजर रही एक इको गाड़ी ने संदीप को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। संदीप को उपचार...