सहारनपुर, जनवरी 12 -- क्षेत्र के मिर्जापुर-शेरपुर पेलो संपर्क मार्ग पर स्थित एक बाग में घायल अवस्था में पड़े जंगली जानवर ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। सूचना दिए जाने के बावजूद वन विभाग की टीम के मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। बताया जा रहा है कि सामाजिक वानिकी बेहट के अंतर्गत आने वाले मिर्जापुर से शेरपुर पेलो जाने वाले मार्ग पर राजबाहे के पास रविवार शाम राहगीरों को एक बाग में जंगली जानवर घायल अवस्था में पड़ा मिला। जानवर की हालत देखकर ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का आरोप है कि समय पर वन विभाग की टीम पहुंच जाती तो जंगली जानवर की जान बचाई जा सकती थी। उपचार के अभाव में जानवर ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। इस घटना...