घायल छात्र नेता से मिले बाबूलाल
गिरडीह, अगस्त 22 -- गिरिडीह। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शनिवार को सदर अस्पताल पहुंचे। शुक्रवार शाम की घटना में घायल हुए छात्र नेता मंटू मुर्मू से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और पुलिस प्रशासन से दोषियों पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की। मरांडी ने कहा कि सत्ता के बल पर छात्रों को डराने का यह प्रयास सफल नहीं होगा और भाजपा पूरी मजबूती से छात्रों के हक की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। इस दौरान भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, चुन्नूकांत, राजेश जयसवाल, संतोष गुप्ता, अरविंद बरनवाल आदि थे। यह भी पढ़ें- तानाशाही पर उतर आयी है हेमंत सरकार: बाबूलाल यह भी पढ़ें- हजारीबाग और गिरिडीह में छात्रों पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया हमला,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.