गया, मई 23 -- गया कॉलेज की छत से कूदकर घायल हुई छात्रा नैना कुमारी ने परीक्षा नहीं छोड़ी। हाथ व कमर में प्लास्टर और पैर में चोट की दर्द के बीच छात्रा ने स्नातक के छठे सेमेस्टर के मेजर विषय हिन्दी का परीक्षा शनिवार को दी। निजी अस्पताल के बेड पर नैना बोलती रही एक दूसरी छात्रा कॉपी लिखती रही। इसके लिए कॉलेज की ओर से एक शिक्षक व महिला गार्ड की प्रतिनियुक्ति परीक्षा के दौरान अस्पताल में रही। एक कैमरा मैन भी तैनात रहा। हौसले की इस इम्तेहान को मौजूद लोग सलाम करते रहे. यह भी पढ़ें- आंतरिक परीक्षा शामिल हुए 78 परीक्षार्थीछात्रा की स्थिति छात्रा के चचेरे भाई अभिषेक मिश्रा ने बताया कि नैना इस घटना के गंभीर रूप से जख्मी व दु:खी है। कॉलेज में प्रोफेसर की व्यवहार व वीडियो वायरल करने की धमकी की वजह से वह छत से कूद गई। वह प्रोफेसर के व्यवहार से बेहद दु:खी...